पहली मुलाकात डेविल से प्यार - 1

  • 345
  • 75

इंदौर के सबसे बड़े और महंगे कॉलेज में अगर किसी एक नाम से सबकी रूह कांपती थी, तो वो था - मान सिंह राठौर।मान को सब डेविल कहते थे। वजह सिर्फ उसका गुस्सा नहीं था, बल्कि उसकी वो खामोश आँखें थी जो किसी को भी घायल कर सकती थी। वो कॉलेज का सबसे अमीर लड़का था, उसके कपड़े, उसकी गाड़ी, उसका एटीट्यूड सब रॉयल था। वो किसी से बात नहीं करता था, और जो उससे बात करने की कोशिश करता, वो अगले दिन कॉलेज छोड़ देता था। हर लड़की उसे चाहती थी, पर उसकी आँखों में देखने की हिम्मत किसी