ध्रुव की तारा - भाग 7

  • 279
  • 93

ध्रुव की ताराभाग - ७ लेखिका "अनामिका" छुट्टियाँ खत्म होने के बाद स्कूल का पहला दिन आ गया। तारा और ध्रुव रोज़ की तरह एक साथ पैदल ही स्कूल जा रहे थे।​तभी रास्ते में सिया भी आती हुई दिखी। उसने दूर से हाथ हिलाया और मुस्कुराते हुए उन दोनों के पास आ गई।​"और बताओ, छुट्टियाँ खत्म! ट्रिप का नशा उतरा कि नहीं?" सिया ने आते ही हँसकर पूछा।​तारा ने उत्साह में कहा, "अरे यार, ट्रिप के सारे फोटोज़ इतने कमाल के आए हैं न! देखकर मज़ा आ गया।"​सिया ने थोड़ा हैरान होकर पूछा, "क्या? फोटोज़ मिल भी गए? तुम लोगों