एकतरफा प्यार है ये - भाग 12

  • 1.8k
  • 2
  • 684

सुबह का अलार्म बजते ही राहुल की आँख खुल गई.कुछ पल तक वह चुपचाप बिस्तर पर बैठा रहा.फिर उसकी नजर कुर्सी पर रखे नए कपडों पर पडी.आज उसकी जिंदगी का एक नया दिन था.उसकी पहली नौकरी का पहला दिन.राहुल ने कपडे उठाए और तैयार होने चला गया. आज उसके चेहरे पर रोज वाली उलझन नहीं थी. उसके अंदर एक अलग तरह की घबराहट थी—कुछ खोने की नहीं, बल्कि कुछ साबित करने की.आईने के सामने खडे होकर उसने खुद को देखा.आज से सब बदलना है।उसने खुद से कहा.तभी दरवाजे पर दस्तक हुई.राहुल?अंजलि की आवाज सुनकर उसने जल्दी से जवाब दिया—जी मैम।तैयार