एकतरफा प्यार है ये - भाग 3

सुबह की हल्की धूप खिडकी से कमरे के अंदर आ रही थी.अंजलि रातभर ठीक से सो नहीं पाई थी.उसके दिमाग में सिर्फ राहुल था.कल तक उसके लिए राहुल सिर्फ एक पुरानी याद था.एक ऐसा इंसान जिसे वह अपनी जिंदगी से खो चुकी थी.लेकिन कल अचानक एक आदमी उसकी जिंदगी में आया था.उसने उसका नाम बताया था—राहुल.और सबसे अजीब बात यह थी कि उस आदमी को देखकर अंजलि के दिल में एक अजीब- सा अपनापन महसूस हो रहा था.वह खुद नहीं समझ पा रही थी कि ऐसा क्यों हो रहा है.अंजलि अपने कमरे से बाहर आई.उसकी नजर राहुल पर पडी.राहुल आंगन