ध्रुव की ताराभाग - ४लेखिका: "अनामिका"मिड-टर्म्स के बाद हफ़्ते भर की छुट्टियों का ऐलान हो चुका था। लेकिन बस स्टॉप पर हुई उस बातचीत के बाद तारा के मन में एक अनजाना डर तैर रहा था—एक अनजान लड़का ट्रिप पर साथ जाने वाला था, क्या यह फैसला सही रहेगा? इसी उलझन में वह और ध्रुव अपने-अपने घर पहुँचे।ध्रुव के घर में ट्रिप की बात सुनते ही उसके माता-पिता तुरंत मान गए। आखिरकार वह लड़का था और १२th में था। असली चुनौती तो तारा के घर में थी, क्योंकि वह पहली बार बिना परिवार के दोस्तों के साथ कहीं बाहर जा