ईशानी : हा मेरी मां पढ़ लेंगे।नैना मुस्कराने लगी ईशानी की मुलाकात नैना से कॉलेज के पहले ही दिन हो गई थी फिर क्या बातों - बातों में जान पहचान निकाल कर पक्की वाली दोस्त बन गई।नैना मिडिल क्लास फैमिली से आती है ईशानी की तरह नैना भी बहुत खूबसूरत है लेकिन नैना के चेहरे पर मासूमियत के साथ साथ थोड़ी चंचलता भी दिखती है गोरा रंग, बदामी आँखे जिन पर हमेशा काजल की रेखा खींची रहती, लंबे काले बाल, मध्यम कद, फिट शरीर, माथे पर बिंदी चेहरे पर चार चांद लगा देती सिंपल कुर्ते पजामे में भी बहोत खूबसूरत लगती