ब्लूबेरी कॉटेजभाग - ३ लेखिका "अनामिका" शीसा टूशीशाटने की ख़ौफ़नाक आवाज़ से कॉटेज का सन्नाटा चीर उठा। सीमा, अनन्या और अमित बुरी तरह सहम गए। तीनों किसी तरह वहां से तुरंत भाग निकलना चाहते थे। वे जैसे ही मुख्य दरवाज़े की तरफ बढ़े, तभी हॉल के गलियारे में वही बच्चा बदहवास सा एक कमरे से दूसरे कमरे की ओर भागता दिखा। यह मंज़र देखते ही तीनों के कदम वहीं थम गए और आगे बढ़ने की बची-खुची हिम्मत भी जवाब दे गई।उन्होंने पिछले दरवाजे से भागने की कोशिश की, लेकिन वह मजबूती से लॉक था। कोई और रास्ता न पाकर वे डरते-कांपते दोबारा हॉल