Episode 16 – पहली औपचारिक मुलाक़ात कुछ मुलाक़ातेंसिर्फ़ लोगों की नहीं होतीं,वे दो परिवारों की सोच,दो परवरिशोंऔर दो उम्मीदों की भी होती हैं।और उस दिनयही होने वाला था।सुबह से हीघर में एक हल्की-सी हलचल थी।शोर नहीं था,पर हर चीज़कुछ ज़्यादा ध्यान से की जा रही थी।परदे ठीक से लगाए जा रहे थे,सोफे के कुशनदो-तीन बार सीधा किए जा रहे थे।रसोई सेइलायची वाली चाय की खुशबूधीरे-धीरे बाहर आ रही थी।Priyam अपने कमरे में थी।आईने के सामने खड़ी,सादा-सा सूट पहने।कोई भारी गहने नहीं,कोई ज़्यादा सजावट नहीं।बस वहीजो वह रोज़ होती है—थोड़ी सुलझी,थोड़ी सोच में डूबी।आईने में खुद को देखते हुएउसने गहरी साँस ली।उसकी