"थोड़ा पानी से दूर खड़ा रहा कीजिए..."शिवाय की बात सुनते ही शक्ति ने उसे घूरकर देखा।"जब तैरना नहीं आता तो risk नहीं लेना चाहिए।"शिवाय ने ये बात जानबूझकर तंज कसते हुए कही थी।और शक्ति उसके चेहरे का वो तंज साफ़ समझ गई थी।शिवाय इतना कहकर वहाँ से जाने के लिए मुड़ा ही था कि पीछे से शक्ति ने गुस्से में उसका हाथ पकड़ लिया।शिवाय रुक गया।उसने पलटकर शक्ति की ओर देखा।शक्ति की आँखों में साफ़ गुस्सा था।"आप होते कौन हैं मुझे ये बताने वाले कि मुझे क्या करना चाहिए?"शिवाय ने उसकी आँखों में देखते हुए बिना किसी झिझक के जवाब