एक आम सी प्रेम कहानी भाग - १०लेखिका "अनामिका" अगले दिन जब वे दोनों कैफ़े के बाहर टहल रहे थे, मलय बोला, "कल रात घर पर तुम्हारी बात हो रही थी।"निहारिका ने हैरान होकर पूछा, "मेरी बात?""हाँ, माँ तुम्हें याद कर रही थीं। बोल रही थीं कि तुम उन्हें बहुत जानी-पहचानी सी..."मलय अपनी बात पूरी कर पाता, उससे पहले ही पीछे से एक कड़क आवाज़ आई, "तुम यहाँ इसके साथ क्या कर रही हो?!"दोनों ने घबराकर पीछे मुड़कर देखा तो निहारिका की माँ गुस्से में खड़ी थीं। वे चिल्लाते हुए बोलीं, "तुम घर से पढ़ाई का बहाना बनाकर निकलती हो और यहाँ