तुम्हें सिर्फ एक रात के लिए मेरे पोते की दुल्हन बनना होगा नैना! बदले में तुम्हारी मां के इलाज का सारा खर्चा हमारा होगा। बोलो, क्या तुम्हें यह सौदा मंजूर है?"शहर के सबसे बड़े और रसूखदार बिजनेसमैन धनराज सिंघानिया के इन भारी शब्दों ने 21 साल की नैना के पैरों तले से जमीन खिसका दी थी। नैना एक बेहद गरीब लड़की थी, जो लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा करके और बर्तन मांजकर किसी तरह अपना और अपनी बीमार मां का पेट पाल रही थी। लेकिन आज किस्मत ने उसे ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया था जहाँ उसके पास