ब्लूबेरी कॉटेज - भाग 1

  • 774
  • 225

ब्लूबेरी कॉटेजभाग - १​लेखिका "अनामिका" सड़क के दोनों ओर फैले घने, हरे-भरे पेड़ और हल्की छनकर आती धूप... ऐसा लग रहा था मानो किसी टीवी सीरियल का कोई खूबसूरत दृश्य चल रहा हो। रास्ता एकदम सुनसान और शांत था। इसी खूबसूरत राह पर एक काले रंग की कार आराम से बढ़ रही थी। कार के अंदर का माहौल बहुत ही खुशनुमा था।​अमित गाड़ी चला रहा था और बगल में बैठी उसकी पत्नी सीमा रेडियो पर बजते पुराने गानों पर गुनगुना रही थी। पीछे की सीट पर बैठी उनकी 15 साल की बेटी, अनन्या, अपने हेडफोन हटाकर माता-पिता की इस मस्ती को