Shakti ke Shiv - 12

  • 600
  • 300

सुबह के करीब साढ़े आठ बजे...Banaras Crime Branch के कॉन्फ़्रेंस रूम में गहरा सन्नाटा पसरा हुआ था।मेज़ पर पिछले कई महीनों की केस फ़ाइलें खुली पड़ी थीं।शक्ति एक-एक दस्तावेज़ को बेहद ध्यान से देख रही थी।अलिशा उसके सामने लैपटॉप खोले बैठी थी, जबकि एसीपी विक्रम और बाकी अधिकारी नए अपडेट का इंतज़ार कर रहे थे।कुछ क्षण बाद शक्ति ने पहली पीड़िता की फ़ाइल बंद की।"कल हमने उस जगह को देखा...""...लेकिन वहाँ जवाब नहीं थे।"कमरे में बैठे सभी अधिकारी उसकी ओर देखने लगे।शक्ति ने अगली फ़ाइल खोली।"कई बार अपराध की शुरुआत वहीं नहीं होती जहाँ घटना होती है...""...बल्कि वहाँ होती है