एपिसोड 22 – एक नई दोस्ती, एक नई चुनौतीसुबह के लगभग नौ बज चुके थे।पूरी रात की ड्यूटी के बाद सभी ट्रेनी स्टूडेंट्स हॉस्पिटल के गेस्ट ब्लॉक में आराम कर रहे थे। किसी के हाथ में चाय थी, कोई मोबाइल चला रहा था तो कोई पिछली रात की इमरजेंसी की बातें कर रहा था।आयत बालकनी में खड़ी सुबह की ठंडी हवा महसूस कर रही थी।तभी पीछे से एक आवाज़ आई।"कल रात... तुमने बहुत अच्छा काम किया।"आयत ने मुड़कर देखा।सामने अर्जुन खड़ा था।सफेद कोट के ऊपर हल्की-सी मुस्कान उसके चेहरे पर हमेशा की तरह सधी हुई थी।आयत भी मुस्कुरा दी।"थैंक यू...