लघु कथा रिश्ते दोपहर के 2 बजे थे। सुमन ने रसोई का काम खत्म किया और थक कर बेडरूम में आ गई। आंखों में नींद नहीं थी, पर मन में बहुत कुछ भरा था। कल रात फोन पर हुई बात बार-बार याद आ रही थी। उसने सोचा अपनी छोटी बहन पूनम से बात कर ले। पूनम ही तो उसकी सबसे अच्छी दोस्त थी। बचपन से दोनों ने एक-दूसरे से हर बात शेयर की थी। सुमन ने फोन मिलाया। "हेलो दी," उधर से पूनम की आवाज आई। सुमन ने बिना भूमिका के कहना शुरू कर दिया, "पूनम कल आभी का फोन आया था। बता रही