रीना ब्लड टेस्ट कराकर घर आई तो घर की हालत देखकर उसका मन और बैठ गया। रसोई में बर्तन जूठे पड़े थे, कपड़े इधर-उधर बिखरे थे। उसे देखकर रोना आ गया। कोविड के समय उसने बचाव के लिए जो इंजेक्शन लगवाए थे, उसके बाद से उसकी जिंदगी बदल गई थी। डॉक्टर ने बताया - थायराइड और जल्दी मेनोपॉज। जो बीमारी 45-50 की उम्र में होनी थी, वो 38 में ही हो गई।दिन भर थकान। थोड़ा सा काम करते ही सांस फूल जाती। चिड़चिड़ापन इतना कि बात-बात पर गुस्सा आ जाता। रात को नींद नहीं आती और सुबह उठने का मन नहीं