एपिसोड 20– पहली नाइट ड्यूटी शाम के करीब पाँच बज चुके थे। सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पूरे दिन की भागदौड़ के बाद भी किसी को आराम नहीं था। इमरजेंसी वार्ड के बाहर मरीजों की आवाजाही लगातार बनी हुई थी। सभी ट्रेनी स्टूडेंट्स कॉन्फ्रेंस रूम में बैठे थे। तभी डॉ. मीरा सक्सेना अंदर आईं। "स्टूडेंट्स... आज से आपकी ट्रेनिंग का अगला फेज़ शुरू होने वाला है।" सभी एक-दूसरे का चेहरा देखने लगे। डॉ. मीरा ने आगे कहा, "आज रात आप सभी की पहली नाइट ड्यूटी होगी।" यह सुनते ही पूरी क्लास