होनी थी हो गईसुबह से बारिश हो रही है। बिजली कड़क रही है। रीना सुबह अपने बेटे को स्कूल भेज बालकनी में बैठी बारिश को देख रही है। उसने बालकनी में सुंदर सदाबहार, अपराजिता, गेंदा और तुलसी के पौधे लगाए हैं। रीना अपने बच्चों की तरह प्यार करती है अपने पौधों से। बारिश रुक ही नहीं रही थी। सागर को ऑफिस जाना था। सागर बारिश को देख चिड़चिड़ा हो रहा था जबकि रीना बारिश का आनंद ले रही थी। रीना ने अपने पति सागर से कहा - "इतना अच्छा मौसम है, कुछ देर बैठो यहाँ देखो आसमान में काले बादल इतनी गति