नामुमकिन इश्क - एपिसोड 16

  • 564
  • 219

एपिसोड 16– भरोसे की शुरुआतशाम के पाँच बज चुके थे।सिटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में पहले दिन की ट्रेनिंग खत्म होने वाली थी। पूरे दिन की भागदौड़ के बाद सभी छात्र थके हुए थे, लेकिन उनके चेहरों पर एक अलग ही संतोष था। आखिर उन्होंने पहली बार किताबों से बाहर निकलकर असली मरीजों के बीच काम किया था।अर्जुन अपनी टीम के सभी सदस्यों की रिपोर्ट एक बार फिर चेक कर रहा था।"रीवा, तुम्हारी रिपोर्ट पूरी हो गई?""जी, अर्जुन।""आरिफ?""हो गई भाई।"अर्जुन ने मुस्कुराकर सिर हिलाया।फिर उसकी नज़र आयत पर गई।वह अभी भी एक मरीज की फाइल में कुछ लिख रही थी।अर्जुन उसके