अगले दिन सुबह राउंड पर डॉक्टर प्रकाश और डॉक्टर अनन्या साथ-साथ मरीजों को देख रहे थे। अनन्या अब थोड़ी आत्मविश्वास से भरी हुई लग रही थी।एक मरीज के चार्ट को देखते हुए प्रकाश बोले—“देखिए डॉक्टर अनन्या, ये पेशेंट डायबिटिक है। मीठा बिल्कुल बंद।”अनन्या ने तुरंत कहा—“लेकिन सर, उसकी शुगर आज नॉर्मल है। थोड़ा फ्रूट जूस तो दिया जा सकता है।”प्रकाश ने भौंहें उठाईं—“आपको लगता है आप मुझसे ज़्यादा जानती हैं?”अनन्या ने धीरे से कहा—“सर, आपसे ज़्यादा नहीं… लेकिन मरीज की मुस्कान बनाए रखना भी डॉक्टर का काम है।”प्रकाश ने गहरी साँस ली और ऊँचे स्वर में कहा—“डॉक्टरी इमोशन से नहीं,