-----------------चारू पर्दे के पीछे से पाले देख रही थी। उसकी भंवे सिकुडी हुई थी। होंठ भींच हुए थे। और अपलक सामने देख रही थी। स्टेज पर शशांक और नव्या आमने सामने खडे थे। नव्या के चेहरे के भाव बता रहे थे वो अभी रो पडेगी। वही शशांक के भाव ऐसे थे मानो वो अपना दिल पत्थर का कर चुका हो। नव्या ने एक्ट करना शुरू किया। उसने एक कदम आगे बढाया , " अभी..अभी तो हमारी सगाई हुई है और तुम जा रहे हो। " वो लरज्ती आवाज मे बोली। शशांक ने आंखे बंद की और भरसक खुद शांत करता हुआ बोला ," काम