Muhabbat Ek Sabaq - 16

  • 891
  • 195

"अम्मी आप फ्री हैं" ?? आज रूटीन के मुताबिक़ शहरयार वॉक करने के बजाए माँ के कमरे आया तो आमना बेगम दिल से निहाल हो गईं। "हां बेटे फ्री हूं आओ आओ"वह बराबर में बेटे के लिये जगह बनाती हुई बोलीं"क्या बात आज वॉक के लिये नही गये" ???उनहोंने उसके बालों में हाथ फेरते हुए पूछा। "नहीं , आज दिल नही चाह रहा था बस""क्या हुआ चंदा , तबियत ठीक है तुम्हारी" ???उन्हें फिक्र हुई । "जी अम्मी बिल्कुल ठीक है तबियत आप फिक्र ना करें"। उसने मां का हाथ अपने दोनों हाथों में लेते हुए कहा। "नाशता कर लो फिर पहले चलो" !!! वह खड़े होते