बचपन की अदालत - भाग 1

  • 81

भाग 1: दुनिया का सबसे दर्दनाक आरम्भअमन — हर घर का बच्चाघर एक मामूली-सा घर था — दो कमरे, एक छोटी रसोई, और एक बरसाती जिसमें पापा अपनी मोटरसाइकिल खड़ी करते थे। इस घर में अमन पैदा हुआ, उससे पहले उसकी बड़ी बहन सना, और इस घर में रहते थे पापा — जो एक सरकारी दफ़्तर में क्लर्क थे, और अम्मी — जो दिन-रात इस घर को बाँधे रखने में अपनी जान लगाती थीं। बाहर से ये एक आम, सीधा-सादा, "अच्छे संस्कारों वाला" घर लगता था। पड़ोसी इस घर की मिसाल देते थे। लेकिन हर घर के अंदर एक और