अब विधि, शादी के लिए मना करें तो कैसे करें उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था...अंश की बात भी अभी, ऐसे अचानक नहीं कर सकती थी, लेकिन अंश के बारेमे बताना भी जरूरी था। ऐसे बहुत सारे सवाल उसके दिमाग में चल रहे थे। ऐसे में उसे अब अंश से बात करनी थी और ये सब बाते अंश को बतानी थी। विधि अपने रूम मे गयी और अंश को कॉल कर के, सब बात बता दी और अंश को पापा से मिलकर बात करने के लिए कहा...लेकिन अंश ने अभी एक्साम है तो कुछ दिन शादी की बात को टालने के लिए कहा। लेकिन विधि नही मानी