नामुमकिन इश्क - एपिसोड 3

(42)
  • 1.4k
  • 591

एपिसोड 3 नामुमकिन इश्क अर्जुन अभी उस लड़की को बचाकर अपनी क्लास की ओर जा ही रहा था कि तभी कॉलेज के मुख्य गेट पर एक सफ़ेद कार आकर रुकी।दरवाज़ा खुला।धीरे-धीरे एक लड़की कार से नीचे उतरी।हल्के फ़िरोज़ी रंग का सूट, सिर पर सलीके से रखा सफ़ेद दुपट्टा, हाथों में कुछ किताबें और चेहरे पर ऐसी सादगी कि जो भी देखे, एक पल के लिए ठहर जाए।उसकी बड़ी-बड़ी काली आँखों में हल्की-सी घबराहट थी। आखिर आज इस कॉलेज में उसका पहला दिन था।वह इधर-उधर देखते हुए आगे बढ़ी, लेकिन उसे रास्तों का बिल्कुल अंदाज़ा नहीं था।उधर अर्जुन अपनी ही धुन में