Muhabbat Ek Sabaq - 14

(253)
  • 2.3k
  • 1.1k

वह दोनों तैयार हो कर नीचे आईं तो सब लॉन में बैठे चाय पी रहे थे।"गई नही तुम दोनों अभी तक , क्या बात है" ?? बेगम आसिम ने बेटियों को तैयार खड़े देख कर पूछा। "जी वह नादिया लोगो के आते ही निकल जाऐंगे और वह बस पहुंचने ही वाले है" !!शिफ़ा ने बताया।"अनस कहां है,उसको लेकर जाना तुम लोग अकेले नही जाओगे" !!!असद साहब ने चाय खत्म करके कप टेबल पर रखते हुए कहा।"जी बड़े पापा हमने बोला था अनस भाई को साथ जाने के लिये ,पर उनहोंने मना कर दिया" !!जवाब शिफा के बजाए आज़मीन ने दिया था।"क्यों" ??? असद