परोपकार करने के लिए पैसे से ही दूसरों की मदद करें यह ज़रुरी नहीं है। हम अपनी शारीरिक शक्ति से, बुद्धि से या अच्छा व्यवहार करके भी लोगों की मदद कर सकते हैं। जैसे, किसी को कोई काम हो तो हम उसके लिए चक्कर लगा सकते हैं । कोई तकलीफ में हो तो उनके साथ दो अच्छे शब्द बोल सकते हैं, किसी को ज़रूरत हो तो उनके लिए समान खरीदकर ला सकते हैं। किसी गरीब को पुराने कपड़े दे सकते हैं या दो जोड़ी कपड़े सिलवाकर दे सकते हैं। कोई मुश्किल में हो तो उन्हें ज़रूरी सलाह दे सकते हैं