मेहर "अवंतिका।" मेहर ने chips रख दिए। "छह साल से जानती हूँ तुझे। तेरा 'हाँ' वाला झूठ मुझे पहचान आता है।" वह बिस्तर पर बैठ गई। "बता क्या हुआ।"अवंतिका ने एक पल सोचा और फिर सब कुछ बता दिया—कमला बाई की बातें, माँ के बारे में खुलासे, धुन, और वह तिल।मेहर चुपचाप सुनती रही। पूरा ध्यान देकर।जब अवंतिका खत्म हुई, तो मेहर ने पूछा,"तेरी माँ ने कभी नहीं बताया कि वह राजस्थान से थीं?""नहीं… उन्होंने कहा था कि वह UP से हैं," अवंतिका ने कहा।"और वह धुन?" मेहर ने धीरे से पूछा। "तुझे सच में familiar लगी?""हाँ…" अवंतिका की आवाज़ हल्की