इश्क या जुनून - 8

  • 846
  • 276

                 "" उदास काजल ""   ‌‌‌‌‌‌‌‌                                               "सुनीता बच्चों के आगे काजल से कुछ पूछना नहीं चाहती थी। काजल ने हां में सिर हिलाया और बोली......... ठीक है आंटी। दोनों को सुलाकर फिर मैं आपके पास आती हूं।"" कमरे की लाइट बंद करने पर कमरे में खिड़की से चांद की रोशनी आने लगी थी। बड़े़ से कमरे में एक किंग साइज डबल बेड पर तीन लोग लेटे हुए  थे। काजल और उसके दोनों बच्चे। काजल बेड पर बीच में लेटी थी और उसकी दोनों बाहों पर अपना सिर टिकाए  बच्चे