अंतिम यात्रा

(12)
  • 339
  • 1
  • 129

अंतिम यात्रा  कहानी  'अंतिम यात्रा' शब्द सुनकर ही दिल काँपने लगता है। यह समय सभी को आना है। दुनिया का अंतिम सत्य भी यही है। दुनिया में लाखों लोग रोज मरते हैं। दिल दहल जाता है ऐसी खबरें पढ़कर। धन-दौलत भी किसी काम नहीं आती। जिस शरीर पर इतना इतराता है आदमी, मेकअप की अनेक परतें चढ़ाता है वही शरीर एक दिन जलकर राख हो जाता है।  किसी परिचित या आत्मीय जन के बारे में सोचकर ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। दिल चीत्कार उठता है। पूरी जिंदगी मनुष्य एक-दूसरे से ईर्ष्या-द्वेष करता है, धोखा देता है, लालच के वशीभूत हत्यारा भी बन