त्रिशा... - 51

कुछ पल के अंतर्द्वंद्व के बाद त्रिशा ने अपनी सास को उस दिन हुई सारी घटना के बारे में विस्तार से बताया। उसने उन्हें एक एक बात बताई कि उस दिन क्या हुआ था और उसकी सास ने भी पूरा प्रकरण एकदम तसल्ली से सुना।त्रिशा जब सब कुछ बता रही थी तो उसे पूरी उम्मीद थी कि सारी बात सुनकर उसकी सास उसकी तरफ से ही बोलेगी लेकिन जैसे ही उन्होंने उसकी सारी बात सुन ली, वह त्रिशा की ओर देख कर बोली," बस इतनी सी बात थी!!!!!! और इतनी सी बात पर तूने उससे बात करनी बंद कर दी??????