परेतनी की शादी - 4

  • 1.2k
  • 390

मेरे हामी भरने के बाद वह मुझे खाने की मेज पर ले आई,तब तक दोनों अधेड़ व्यक्ति वहां पर मेरी सेवा के लिए उपस्थित हो चुके थे।मेरे लिए ये एक बडी अजीब बात थी। क्योंकि वें दोनों अचानक से गायब हो जाते थे और अचानक ही प्रकट हो जाते थे।लेकिन उस वक्त मेरे लिए खाना बहुत मायने रखता था।आप सोच रहे होंगे कि क्या एख भोजन खाना,जीवन में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो सकता है ?किसी भूखे से यह सवाल पुछेंगे तो आपको खुद समझ आएगा कि एक भूखे गरीब व्यक्ति के लिए भोजन का क्या महत्व जीवन से भी ज्यादा