एपिसोड 9: खूनी पीछा और कैदो का अंत"गुनाह का घड़ा जब भर जाता है, तो मौत का फंदा खुद-ब-खुद गले में आ जाता है..."— समीर ख़ानशिकागो का हाईवे इस वक़्त बिल्कुल सुनसान था, और उस सन्नाटे को चीरती हुई काशिफ की गाड़ी १४० की स्पीड से न्यू यॉर्क की तरफ भाग रही थी। हीर ने दुल्हन का भारी जोड़ा उतारकर साधारण कपड़े पहन लिए थे। रहमान ने उसका हाथ थाम रखा था, दोनों के दिलों की धड़कनें साफ़ सुनी जा सकती थीं। काशिफ लगातार रियर-व्यू मिरर में देख रहा था। अचानक, अंधेरे को चीरती हुई तीन गाड़ियों की तेज़ हेडलाइट्स