[48]“वत्सर ने सभी परीक्षणों की अनुमति दे दी है। अब सत्य प्रकट होकर रहेगा।” सपन ने कहा। “मुझे तो प्रतीत होता है कि अनुमति देकर वत्सर स्वयं हमारे व्यूह में फंस गया है।” सोनिया ने उत्साह प्रकट किया। “बस अब आठ दिन में सारा खेल समाप्त हो जाएगा। वत्सर को फांसी भी हो सकती है। हैं न कपिल जी?” नदीम ने पूछा। “यह सब केवल इन परीक्षणों के परिणाम पर निर्भर है। हमें तब तक प्रतीक्षा करनी होगी।” कपिल ने वस्तु स्थिति कही। “संभव है कि वत्सर निर्दोष हो या अति चतुर – चालाक हो और परीक्षणों में वह ऐसे प्रस्तुत हो कि हम