परायें हुए अपने

" ससुराल का बुलावा "                    दोपहर का समय था , घर की गैलरी में दो चारपाई बिछी हुई थी जिन पर दो बच्चे सो रहे थे जिसमे से एक की उम्र लगभग 4 महीने और दूसरे की लगभग 3 वर्ष होगी ।दोनों बच्चो के पास दो औरते बैठी बात कर रही थी एक ( ओमकली ) की उम्र 50 के आसपास होगी और दूसरी (कुसुम) की 30 से कम रही होगी ( दिखने से लग रहा था कि दोनों माँ - बेटी होगी )तभी घर के सामने एक गाड़ी आकर रुकती हैं