खूनकमल चोपड़ा फिर वही हुआ था जिसका उसे डर था। उसके दर्द शुरू हो गई थी और टांगों के बीच से खून रिसने लगा था। पति कहीं बाहर गया हुआ था। पड़ोसी की मदद से वह किसी तरह हस्पताल पहुंच गई थी। ब्लीडिंग रुक ही नहीं रही थी और बच्चा गिर ही गया।बुरी तरह रोने लगी थी वह। डॉक्टर सरला ने उसे सांत्वना देते हुए कहा, "हौसला रखो... क्या तुम्हारी पहली प्रेग्नेंसी... यानी पहला बच्चा था?""पहला कहां, यह तो मेरा चौथा-पांचवां बच्चा था। क्या करूं बच्चा ठहरता है फिर ढाई-तीन महीने में गिर जाता है! मेरी किस्मत की खराब