पहली बारिश, पहला प्यार - 3

  • 480
  • 132

   शहर उस रात अजीब तरह से शांत था।बारिश लगातार हो रही थी, लेकिन फिर भी ऐसा लग रहा था जैसे पूरी दुनिया किसी तूफ़ान के आने का इंतज़ार कर रही हो।रिया अपनी खिड़की के पास बैठी थी।टेबल पर आरव की दी हुई छोटी सी कॉफी मग रखी थी… और हाथों में कबीर का पुराना खत।उसकी जिंदगी अब दो हिस्सों में बँट चुकी थी।एक हिस्सा वो था जहाँ पहली मोहब्बत अब भी सांस ले रही थी।और दूसरा वो… जहाँ किसी ने टूटे दिल को फिर से धड़कना सिखाया था।लेकिन हर कहानी में एक पल ऐसा आता है…जब इंसान को फैसला