चंद होलियाना समाचार

  • 648
  • 171

 चंद होलियाना समाचार यशवंत कोठारी 1-अकादमी पुरस्कारों का क्या होगा? केन्द्रीय साहित्य अकादमी के पुरस्कारों की घोषणा की पत्रकार वार्ता स्थगित हो गयी .कई चेहरे मुरझा गए ,डिनर पार्टियाँ स्थगित हो गयी रस रंजन के बजाय  रस भंजन हो गया .कविता और कहानी अटक गयी ,अब सरकार तय करेगी की इनाम किसको ,कब और क्यों मिलेगा .सत्ताधीश राज कवि का साफा किसको बांधेंगे  कौन जानता है ? एक अनजान व्यंग्यकार को पद्मश्री मिल गई,साहित्य  को सत्ता से  और क्या चाहिए . रॉयल्टी की खिड़की किस नौकर के कमीज़ में खुलती है कौन जानता है ?एक पत्रकार ने गुलाबी नगर में