March 2025 कभी कभी ज़िंदगी हमें ऐसी चीज़ें दे देती है, जो हमने कभी माँगी भी नहीं होती…पर वही चीज़ें हमारी सोच और दिल दोनों बदल देती हैं।मैं राधा रानी, एक सीधी-सादी लड़की।मेरी ज़िंदगी बिल्कुल आम थी।ना कोई बड़ी ख्वाहिश, ना कोई अलग कहानी…बस अपने लोगों के साथ छोटी छोटी खुशियों में जीने वाली।मुझे लगता था मेरी लाइफ भी बाकी लोगों जैसी ही होगी…पर शायद किस्मत ने मेरे लिए कुछ और ही लिख रखा था।उस दिन घर की सफाई करते हुए मुझे एक पुरानी डायरी मिली।धूल से भरी हुई, थोड़ी टूटी सी… जैसे सालों से किसी ने उसे छुआ ही ना