'योगनगरी ऋषिकेश'—यह एक ऐसा नाम है, जिसे शायद ही किसी ने न सुना हो। इस नाम के चर्चा में रहने का सबसे बड़ा कारण इसका एक विख्यात धार्मिक स्थल होना है; और सच कहें तो, यह नगरी वास्तव में अद्भुत है। जब भी मुझे अपने क्षेत्र में भीषण गर्मी सताती है, तो मैं भागकर ऋषिकेश की शरण में आ जाता हूँ। मैं पहले भी यहाँ आता रहा हूँ और आज फिर यहीं, गंगा के साए में हूँ।समय के साथ ऋषिकेश में आने वाले लोगों की संख्या में भारी वृद्धि हुई है। जब लोग बढ़े, तो उनके रहने के लिए बड़े-बड़े