मेरी अधूरी मोहब्बत - 1

  • 702
  • 219

लोग कहते हैं कि प्यार दोनों तरफ से हो तभी मुकम्मल होता है, लेकिन मेरे लिए तो मेरी एकतरफा मोहब्बत ही मेरी पूरी दुनिया है। मेरा नाम तुषार है, और यह कहानी मेरी जिंदगी के उस सबसे खूबसूरत हिस्से की है, जो शुरू तो हुआ पर कभी खत्म नहीं हो सका।मेरी कहानी में जो लड़की है, उसे सब प्यार से 'चकुली' कहते हैं। वो जितनी सीधी है, उतनी ही चुलबुली भी। चकुली मेरे ही गाँव की रहने वाली है। हम दोनों ने एक ही मिट्टी में खेलकर बचपन बिताया है। वो बचपन की नादानियों से लेकर आज तक, कब मेरे