चलो दूर कहीं... 16"तेरी मां को टीबी हो गया है बेटा..!" कमलनाथ ने डॉक्टर की पर्ची अपने जेब से निकाल कर प्रतीक्षा को थमाते हुए भर्राए स्वर में कहा,"डॉक्टर ने एक्स-रे और कुछ ब्ल्ड टेस्ट जल्द से जल्द कराने के लिए कहा है..!" कहते कहते वह भावुक हो गया और आंखें छलछला आई तो प्रतीक्षा बोली, "इसमें इतना घबराने की कोई बात नहीं है बापू..! अब ये बीमारी लाइलाज नहीं है.. डॉक्टर के दिशा निर्देश अनुसार दवा खाने से ये बीमारी पुरी तरह ठीक हो सकती है..!" "ये हमें मालूम है प्रतीक्षा.. लेकिन तू अपनी मां को जानती है.. एक तो