दोष बताओ

  • 1.2k
  • 378

​दोष बताओकमल चोपड़ा​पति के माथे पर बल पड़ गये थे, "महिलाएँ तो हमारे ऑफिस में भी हैं। छेड़ना तो दूर उनसे मजाक करने की भी हिम्मत कोई नहीं कर सकता। जो ज्यादा चालू हो... चालाक बने या नखरे-वखरे स्टाइल-वटाइल मारे, उसे तो कोई भी छेड़ने की हिम्मत कर सकता है। तूने भी ज्यादा ही उससे हँस-बोलकर स्टाइल से बातें-वातें की होंगी, तभी उसकी हिम्मत हुई होगी वर्ना तो..."​भौंचक्क रह गयी थी वह, "उल्टा मेरा ही कसूर बता रहे हैं आप तो? उस गन्दे कीड़े ने मुझे छेड़ा है। वह अक्सर मुझ पर फब्ती-फिकरे कसता रहता है। ऑफिस रिकॉर्ड से मेरा