मोबाइल तुम्हें कंट्रोल कर रहा है

(24)
  • 231
  • 72

तुम मोबाइल इस्तेमाल नहीं कर रहे… मोबाइल तुम्हें इस्तेमाल कर रहा है।ज़रा ध्यान से सोचो। सुबह आंख खुलते ही हाथ सबसे पहले किस तरफ जाता है? फोन। रात को सोने से पहले आखिरी चीज क्या देखते हो? वही स्क्रीन। बीच-बीच में जैसे ही थोड़ा खाली समय मिला—ट्रैफिक में, लिफ्ट में, या बस यूँ ही—फोन अपने आप हाथ में आ जाता है। तुम्हें लगता है सब कंट्रोल में है, “बस थोड़ा सा चेक कर लेता हूँ”… लेकिन यही सबसे बड़ा भ्रम है।सच ये है कि धीरे-धीरे ये छोटा सा डिवाइस तुम्हारी आदतों, तुम्हारे टाइम और तुम्हारे दिमाग पर कब्जा कर चुका