------------------उस दिन से अब तक एक हफ्ता बीत चुका था । अमोघ नैना का बेहद ध्यान रखता था । वही नैना उससे रूखा ही बर्ताव करती थी । उसे याद था अमोघ की बदतमीजी ! पर...अब वो अमोघ के एफर्ट्स की अनदेखी भी नही कर सकती थी । वो दिखाती नही थी पर अपनी बिमारी के बारे मे जान परेशान जरूर हो गई थी । इसलिए नही की उसे कुछ हो सकता है बल्कि इस लिए की अगर उसे कुछ हो गया तो उसका छोटा भाई अकेला रह जाएगा । अपने मां बाप को जानती थी वो ! उनके लिए