त्रिशा... - 43

  • 1k
  • 294

त्रिशा और राजन की खुशी पर डाॅक्टर के चैक अप के बाद अंतिम मोहर लग गई। डाॅक्टर मित्तल एक अधेड़ सी उम्र की महिला, उन्होनें त्रिशा का चैक अप कर उसकी प्रेग्नेंन्सि  को कंफर्म किया और बताया कि वह डेढ़ मंथ प्रेंग्नेंट है।  इसके साथ ही उन्होनें त्रिशा को कुछ दवाईयां और दवाईयों के साथ साथ अपनी सेहत का ध्यान रखने की सलाह भी दी और हर महीने चैक अप कराने को भी कहा। डाॅक्टर से सब कुछ समझने पूछने के बाद कैबिन से‌ बाहर आते ही राजन‌ ने एक बार‌ फिर खुशी‌ से त्रिशा को गले लगा लिया और उसके