दहेज एक बुराई या प्रथा

(35)
  • 1.4k
  • 390

दहेज यह एक साधारण शब्द नहीं, बल्कि एक ऐसी भयानक बीमारी है जिसमें एक लड़की की पूरी ज़िंदगी, उसकी आज़ादी और उसके सपने सिमट कर रह जाते हैं। यह बीमारी आज के समाज का ऐसा कभी न मिटने वाला धब्बा बन चुकी है, जिसे मिटाने की कितनी भी कोशिश की जाए, यह समाप्त नहीं होती।दहेज – एक बरबादीदहेज शब्द जितना छोटा है, उतना ही खतरनाक भी है। इस दहेज की वजह से न जाने कितनी लड़कियों को उत्पीड़न सहना पड़ता है। कई महिलाएँ तो इस कुप्रथा के कारण आत्महत्या करने के लिए मजबूर हो जाती हैं। यह प्रथा न केवल