कोख से अंत तक - 1

(1.3k)
  • 4.9k
  • 1
  • 1.5k

एक माँ आज रो रही है।उसका दम घुट रहा है, वह धीरे-धीरे मर रही है।क्या कोई उसकी पीड़ा को समझ पाएगा,या यह दर्द उसे उसके अंत की ओर ले जाएगा?मैं उसे देख रही हूँ…क्योंकि मैं उसी की कोख में पिछले पच्चीस सालों से रह रही हूँ।उसकी कोख में मुझे हमेशा सुकून मिला है।लेकिन आज वही कोख घायल हो रही है,जिसे हमें संभालना था,जिसे हमें बचाना था…आज उसी को मार दिया जा रहा है।जिस जीव ने सबसे पहले इसकी कोख से जन्म लिया होगा,क्या उसने कभी सोचा होगा कि एक दिन अपनी ही माँ का अंत देखने की नौबत आ जाएगी?क्या