आख़िर वह ऐसा कैसे कर सकता था? तीन साल के रिश्ते को उसने एक पल में तोड़ दिया और उसे किसी और के लिए छोड़ दिया। रिया जितना खुद को संभालने की कोशिश करती, आकाश के प्रति उसका गुस्सा उतना ही बढ़ता जाता।उस शाम जब आकाश उससे मिलने आया, हमेशा की तरह शांत चेहरे के साथ, उसने साफ़ शब्दों में कहा,“मैं तुमसे प्यार करता हूँ, रिया… लेकिन मुझे अपने भविष्य की भी चिंता है। आकांक्षा का परिवार बहुत अमीर है। वह अपने घर की राजकुमारी है। अगर मैं उससे शादी करूँगा तो मेरी ज़िंदगी बदल जाएगी। तुम मुझे सिर्फ़ प्यार