माफिया की मोहब्बत - 4

  • 957
  • 324

आज मेडिकल कॉलेज की छुट्टी थी।सुबह से ही सावी को अजीब सा सुकून महसूस हो रहा था। कई दिनों बाद ऐसा दिन आया था जब न क्लास थी, न प्रैक्टिकल, न अचानक लग जाने वाली टेस्ट की टेंशन। उसने बाल खुला छोड़ दिए, हल्का सा कुर्ता पहना और बालकनी में खड़ी होकर धूप को चेहरे पर गिरने दिया।फोन वाइब्रेट हुआ।अथर्व।“फ्री है?” उसने कॉल उठाते ही पूछा।“आज तो पूरी तरह,” सावी मुस्कुराई।“तो तैयार हो जा। दोपहर में निकल रहे हैं।”“कहाँ?”“सरप्राइज़।”“अथर्व…” सावी ने शक भरी आवाज में कहा।“टेंशन मत ले। बस आज कुछ देर के लिए सब भूल जा।”सावी ने हामी भर